- परियोजना के लक्ष्य उद्देश्यों के साथ-साथ सरकारी और गैर सरकारी कार्यक्रमों एवं कार्य अवधि का ज्ञान होना.
- ब्लॉक स्तरीय, समस्त आंकड़ों और दस्तावेजों को उनको संस्था के नियमों और प्रावधानों के अनुरूप उच्च दस्तावेजों के साथ राज्य कार्यालय में से अग्रसारित करना जिससे कि उचित कार्यवाही की जा सके (इसमें विभिन्न अवसरों की नियुक्तियां इत्यादि भी शामिल है.)
- ब्लॉक स्तरों अंग में पंजीकृत श्रमिकों का पंजीयन श्रम विभाग में कराने के लिए आवश्यक सूचनाएं और दस्तावेजों का अवलोकन करने के पश्चात उनको जिला स्तरीय श्रम विभाग में पंजीकृत करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना एवं आवश्यक राज्य स्तरीय सहयोग की अपेक्षा करना.
- राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय उन योजनाओं की जानकारी जो विशेषकर श्रमिकों और उनके परिवार के लिए उनकी जानकारी समय-समय पर ब्लॉक स्तरीय/ पंचायत स्तरीय परियोजना प्रबंधकों एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और उन योजनाओं से उनको संबद्ध कराने के आवश्यक प्रयास करना. (यह सब कार्य प्रशिक्षण और गैर प्रशिक्षण कार्यों के माध्यम से संभव होंगे).
- ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत श्रमिकों का पंजीयन श्रम विभाग में कराने के लिए आवश्यक सूचनाएं और दस्तावेज जिला श्रम विभाग को उपलब्ध कराना और उनके प्रतिरूप अपने कार्यालय पर संरक्षित करना, इस संदर्भ में आवश्यक आदेशों, दस्तावेजों की मांग राज्य कार्यालय से करना.
- परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाओं का दस्तावेजीकरण कर उन्हें सुरक्षित और संरक्षित करना.
- संस्थान के उद्देश्यों और लक्ष्य की समय से प्राप्ति हेतु आपको अपने क्षेत्र के पंचायत स्तरीय परियोजना प्रबंधकों के कार्यों का भौतिक सत्यापन (50% प्रतिमाह) उनके क्षेत्रों में जाकर करना होगा, इसको लिखित दस्तावेज के माध्यम से आपको जिला स्तरीय परियोजना प्रबंधक को सूचित करना होगा.
- प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों का विवरण, निर्धारित प्रारूप में भरकर एक प्रति अपने पास रख कर एक प्रति राज्य कार्यालय को उपलब्ध कराना और एक प्रति अपने पास संरक्षित रखना.
- संस्थान के उद्देश्यों और लक्ष्यों की समय से प्राप्ति हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जिसकी जानकारी संस्था के वरिष्ठ,कनिष्ठ अधिकारियों और क्षेत्र के हितग्राहियों द्वारा समय-समय पर ली जाएगी.
- यदि संस्था के वरीय अधिकारियों द्वारा यह पाया जाता है कि आप अपना कार्य संस्था के मानकों के अनुरूप नहीं कर रहे हैं तो सक्षम अधिकारी/ अधिकारियों द्वारा आप को नोटिस दिया जाएगा और यदि नोटिस का स्पष्टीकरण संस्था के नियम और आपको दिए गए कार्य विवरण के अनुरूप नहीं हुआ तो आपको पदमुक्त मुक्त कर दिया जाएगा.
- आपका कार्यकाल निश्चित प्रशिक्षण के पश्चात प्रारंभ होगा. आपका कार्यकाल संस्था द्वारा यह अवधि तय अवधि के लिए होगा. अग्रिम कार्यकाल आपके प्रदर्शन एवं लक्षित और उद्देश्यों की प्राप्ति के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा.

