- परियोजना के लक्ष्य, उद्देश्य एवं कार्य अवधि का ज्ञान होना.
- पंचायत के सभी श्रमिकों की पहचान कर उनको संस्था में निर्धारित शुल्क के आधार पर पंजीकृत करना.
- पंजीकृत श्रमिकों के ऐसे 2 बच्चों की पहचान करना, जिनको कक्षा एक से पांच तक के लिए संस्थागत शिक्षा के अतिरिक्त, संस्था द्वारा नियुक्त शिक्षक शिक्षिका द्वारा शिक्षण दिया जा सके, इस कार्य को संचालित करने एवं इसकी निगरानी का दायित्व आपका होगा.
- क्षेत्र में शिक्षण कार्य हेतु योग्य शिक्षकों की पहचान कर उनकी नियुक्ति हेतु आवश्यक दस्तावेज ब्लॉक परियोजना प्रबंधक को उपलब्ध कराना.
- पहचान किए गए बच्चों के अतिरिक्त -शिक्षण कार्य के लिए उचित और सुरक्षित स्थान की पहचान बाल अधिकारों के अनुरूप करना.
- संस्था में पंजीकृत श्रमिकों का पंजीयन श्रम विभाग में कराने के लिए आवश्यक सूचनाएं और दस्तावेज ब्लॉक परियोजना प्रबंधक को उपलब्ध कराना.
- राष्ट्र और राज्य स्तरीय उन योजनाओं की जानकारी जो, विशेषकर श्रमिकों और उनके परिवार के लिए है उनकी जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना और उन योजनाओं से उनको संबंध कराने के आवश्यक प्रबंध करना
- परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक सूचनाओं का दस्तावेजी करण कर उन्हें सुरक्षित और संरक्षित करना.
- संस्थान के उद्देश्यों और लक्ष्यों की समय से प्राप्ति हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जिसकी जानकारी संस्था के वरीय अधिकारियों और क्षेत्र के हितग्राहियों द्वारा समय-समय पर ली जाएगी.
- प्रतिदिन किए जाने वाले कार्यों का विवरण, निर्धारित प्रारूप में भरकर एक प्रति अपने पास रख कर एक प्रति ब्लॉक परियोजना प्रबंधक को उपलब्ध कराना.
- प्रत्येक महीने में आपको निर्धारित लक्ष्यों का 50% का भौतिक सत्यापन करना होगा.
- यदि संस्था के वरीय अधिकारियों द्वारा यह पाया जाता है कि आप अपना कार्य संस्था के मानकों के अनुरूप नहीं कर रहे हैं तो सक्षम अधिकारी/अधिकारियों द्वारा आप को नोटिस दिया जाएगा और यदि नोटिस का स्पष्टीकरण संस्था के नियम और यदि आपको दिए गए कार्य विवरण के अनुरूप नहीं हुआ तो आपको पद मुक्त कर दिया जाएगा.
- आपका कार्यकाल निश्चित प्रशिक्षण के पश्चात प्रारंभ होगा, आपका कार्यकाल संस्था द्वारा तय अवधि के लिए होगा. अग्रिम कार्यकाल आपके प्रदर्शन एवं लक्षित उद्देश्यों के प्राप्ति के आधार पर सुनिश्चित किया जाएगा.

